Ad







Breaking

BREAKING NEWS Breaking News Ajmer Breaking News: ।

Post Top Ad



मैरिज ब्यूरो


Monday, November 21, 2016

रावणा राजपूत समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 65 प्रतिभाओ का हुवा सम्मान

रावणा राजपूत समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न             65 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान।         ( रावणा की आवाज़ न्यूज़ 20 नवम्बर 2016)                 मदनगज किशनगढ़   रावणा राजपूत समाज नवयुवक मण्डल के तत्वधान में मीरा बावडी समाज के भवन पर सुबह 11:00 बजे प्रतिभा सम्मान समारोह व दीपावली स्नेह मिलन आयोजित किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष शंकर सिंह राठौड़ विशिष्ट अतिथि शिवराम सिंह सोलंकी सुधीर सिंह चौहान भवर सिंह चौहान अध्यक्षता बिरजू सिह नरुका कान सिंह भाटी मीनू कवर नवयुवक मंडल अध्यक्ष शैतान सिंह गौड़ नन्दकिशोर सिंह के साधनिय  में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया । जिसमें शिक्षा के क्षेत्र साथ साथ खेलकूद सामाजिक क्षेत्र  में उलेखनीय  कार्य करने वाले 65  प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।  जिला अध्यक्ष शंकर सिंह राठौड़ ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि आज रावणा राजपूत समाज शिक्षा के क्षेत्र मे बहुत आगे बड रहा है । इसके साथ ही जिलाध्यक्ष ने रावणा राजपूत समाज को  राजनीतिक पार्टियों द्वारा उचित प्रतिनिधि देने की मांग मंच के माध्यम से की अगर इस बार भी समाज को उचित प्रतिनिधि नहीं दिया गया तो रावणा  राजपूत समाज खुलकर विरोध करेगा ।चाहे कांग्रेस हो या भाजपा पार्टी जो समाज को उचित प्रतिनिधि देगी समाज उसका  खुलकर साथ देगा।पूर्व जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह सोलंकी ने  समाज को संबोधित करते हुए समाज की कुरीतियों के साथ-साथ सामाजिक शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान देना होगा और प्रदेश स्तरीय सगंठन पर  राजनीतिक पार्टी से बात करनी होगी ।कार्यक्रम मे नृत्य मे धरा चौहान .अजली गौड़ ने ओर रंग दे पर नृत्य कर सभी का मन जीत लिया ।इसी के साथ समाज विभिन्न वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखकर समाजहित व सामाजिक कुरीतियो को त्यागने के साथ साथ बालिका शिक्षा पर जोर दिया गया । मंच का सचालन धनराज सिंह पड़ासोली मे किया । कार्यक्रम मे किशनगढ़ के विभिन् गाँवो के लोगो ने हिस्सा लिया ।अंत मे महेंद्र सिंह  चौहान .रोशनसिंह.राजूसिंह . प्रह्लाद सिंह ने सभी समाज बन्दुओ का आभार जताया ।

Post Top Ad



Pages