Ad







Breaking

BREAKING NEWS Breaking News Ajmer Breaking News: ।

Post Top Ad



मैरिज ब्यूरो


Wednesday, September 23, 2020

हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत का 102 वा बलिदान दिवस मनाया।


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया हैफा हीरो मेजर दलपतसिंह शेखावत छात्रावास जयपुर का लोकार्पण । 

Rawana ki awaz किशनगढ । रावणा राजपूत महासभा संस्थान ने मीरा बावड़ी सभा भवन पर  तहसील अध्यक्ष हनुमान सिंह पंवार के नेतृत्व में प्रथम विश्व युद्ध के महानायक हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के 102 वें बलिदान दिवस पर रावणा राजपूत समाज द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर श्रदांजलि दी गई ।


इस दौरान समाज सेवी सुरेश सिंह मांगलिया सिंह ने बताया कि मेजर दलपत सिंह शेखावत के नेतृत्व में 1918 में इजरायल में भारतीय सेना का प्रतिनिधत्व करते हुए हाइफा शहर को जर्मनी सेना को हरा कर आजाद करवाया था। मेजर दलपत सिंह ने 900 सेनिको के साथ मिलकर तलवारो से तोपो और बंदूको का सामना करते हुए  जर्मनी के सवा लाख से ज्यादा सेनिको को मारकर इजरायल के हाइफा शहर को आजाद करवाया था। आज के दिन को इजरायल हाइफा डे के रूप में मनाता आ रहा है और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान मेजर दलपत सिंह शेखावत व शहीद हुए भारतीय सेनिको को श्रदांजलि अर्पित करता है। मेजर दलपत सिंह शेखावत को मरणोंपरांत सेना के सर्वोच्च सम्मान मिलिट्री क्रॉस से सम्मानित किया गया । भारत मे हर वर्ष दिल्ली में त्रिमूर्ति चौराहे पर भारतीय सेना द्वारा मेजर दलपत सिंह व भारतीय सेनिको को श्रदांजलि अर्पित की जाती है । रावणा राजपूत समाज द्वारा पूरे भारत वर्ष में इस दिन को मेजर साहब के बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है व उन्हें श्रदांजलि दी जाती है। साथ ही आज हैफा हीरो मेजर दलपतसिंह शेखावत छात्रावास जयपुर का राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा लोकार्पण किया गया । इस कार्यक्रम को सभा भवन पर ऑनलाइन समाज बंधुओं द्वारा देखा गया ।

समाज बन्धुओ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धन्यवाद ज्ञापित किया । इस दौरान तहसील अध्यक्ष हनुमान सिंह पंवार,सुरेशसिंह मांगलिया,देवकरण सिंह तंवर,पूर्व अध्यक्ष सज्जनसिंह चोहान ,भागचन्द कच्छावा,चामुंडा सेना संस्थापक अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह भाटी,नवयुवक मंडल अध्यक्ष गणपत सिंह नरुका,शैतानसिंह गोड़,ओम सिंह भाटी,प्रहलाद सिंह कच्छावा,गोपाल सिंह गोड़,विजेंद्र सिंह भाटी,रामप्रसाद सिंह गोड़, भेरूसिंह चोहान,चन्द्रसिंह शेखावत,गोविंद सिंह सहित समाज बन्धु मौजूद रहे ।

Post Top Ad



Pages