Ad







Breaking

BREAKING NEWS Breaking News Ajmer Breaking News: ।

Post Top Ad



मैरिज ब्यूरो


Thursday, September 17, 2020

शहीद मेजर दलपतसिंह शेखावत की यशोगाथा पुनः पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को दिया ज्ञापन


 Rawana ki awaz किशनगढ़ । रावणा राजपूत समाज द्वारा हेफा हीरो मेजर दलपतसिंह शेखावत की शौर्यगाथा पाठ्यक्रम से हटाए जाने व पुनः पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम उपखण्ड अधिकारी राजेन्द्रसिंह सिसोदिया को ज्ञापन दिया गया । ज्ञापन में बताया गया कि प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान इजराइल के हेफा शहर को तुर्की सेना से 23 सितम्बर 1918  मुक्त करवाकर मेजर दलपतसिंह शहीद हो गए थे । शहीद मेजर दलपतसिंह शेखावत की वीरगाथा गत वर्ष के पाठ्यक्रम में तत्कालीन सरकार ने कक्षा 9 की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में पाठ 7 राजस्थान गौरव के अंतर्गत पेज न 77 पर सम्मिलित किया गया था । जिसे वर्तमान सरकार ने पाठ्यक्रम में बदलाव के नाम पर मेजर दलपतसिंह शेखावत की यशोगाथा को पाठ्यक्रम से हटा दिया गया । जिससे सम्पूर्ण रावणा राजपूत समाज व आमजन की भावनाओं पर कुठाराघात हुवा है। 

जिससे समस्त रावणा राजपूत समाज आक्रोश व्याप्त है । रावणा राजपूत समाज 23 सितम्बर 2020 को हैफा हीरो मेजर दलपतसिंह शेखावत का 102 वा बलिदान दिवस मना रहा । ज्ञापन के माध्यम से मांग की मेजर साहब के बलिदान दिवस पर पुनः यशोगाथा पाठ्यक्रम में शामिल की जावे । ज्ञापन देने वालो में तहसील अध्यक्ष हनुमान सिंह पंवार, सज्जन सिंह चौहान,भागचंद कच्छावा ,सुरेश सिंह मांगलिया, विजेन्दर सिंह भाटी,देवकरण सिंह तंवर,गोपाल सिंह गोड़,भेरूसिंह चौहान, गजेन्द्रसिंह ,ओमसिंह भाटी सहित अन्य समाज बन्धु मौजूद रहे

Post Top Ad



Pages