Ad







Breaking

BREAKING NEWS Breaking News Ajmer Breaking News: ।

Post Top Ad



मैरिज ब्यूरो


Friday, December 25, 2020

रावणा राजपूत समाज ने मनाया तुलसी पूजन दिवस।

 रावणा की आवाज न्यूज़ भीलवाड़ा । रावणा राजपूत समाज के जोधड़ास स्थित हाइफा हीरो भवन एवं छात्रावास पर सर्व रावणा राजपूत सेवा संस्थान जिलाध्यक्ष भँवर सिंह भाटी के नेतृत्व में तुलसी पूजन दिवस मनाया।जिलाध्यक्ष भाटी ने सर्वप्रथम हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके पश्चात संस्थान के पदाधिकारियों ने भवन पर तुलसी के पौधों का विधि विधान से पूजन किया। जिलाध्यक्ष भाटी ने बताया कि हमे भारतीय संस्कृति का अनुसरण करना चाहिए। प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाया जाता है। तुलसी केवल एक पौधा ही नहीं बल्कि धरा के लिए वरदान है और इसी वजह से हिंदू धर्म में इसे पूज्यनीय माना गया है। धनुर्मास में सभी सकाम कर्म वर्जित होते हैं परंतु भगवत्प्रीतिर्थ कर्म विशेष फलदायी व प्रसन्नता देने वाले होते हैं। पूर्व महिला जिलाध्यक्ष निशा कँवर गौड़ ने बताया कि 25 दिसम्बर से पहले तुलसी का पौधा हर घर में पहुँचे ताकि हर कोई इस पुण्य-स्वास्थ्य प्रदायक, धन-धान्य-सौभाग्य वर्धक, हृदय में भगवद्भक्ति उत्पन्न करने वाले पूजन का लाभ ले सकें। उन्होंने ये भी बताया कि भारतीय संस्कृति अनुसार सभी को अपने घरों में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए।इस दौरान कोषाध्यक्ष बाबू सिंह राणावत, महामंत्री लक्षमण सिंह पँवार, सुरेश सिंह सिसोदिया, पीरू सिंह गौड़, सोहन सिंह सोलंकी, मनु कँवर, शंकर सिंह राठौड़, जितेंद्र सिंह कानावत, सुरेश सिंह बिलिया, सत्यनारायण सिंह राणावत, गोपाल सिंह राठौड़, महेंद्र सिंह बोराणा, छोटू सिंह राजावत, उदय सिंह जोधड़ास व संस्थान की कार्यकारिणी व समाजबंधु उपस्थित थे

Post Top Ad



Pages