Ad







Breaking

BREAKING NEWS Breaking News Ajmer Breaking News: ।

Post Top Ad



मैरिज ब्यूरो


Sunday, December 27, 2020

रावणा राजपूत समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियाँ शुरू।


 समाज के 21 युवक-युवतियों का किया गया पंजीयन।

रावणा की आवाज़ न्यूज़ भीलवाड़ा सर्व रावणा राजपूत सेवा संस्थान जिलाध्यक्ष भँवर सिंह भाटी ने बताया कि समाज का 15 मई 2021 को सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। 7 फरवरी 2021 को विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाना है जिसके तहत आज से हर रविवार सुबह 10 बजे से 1 बजे तक जोधड़ास स्थित हाइफा हीरो भवन एवं छात्रावास पर युवक-युवतियों का पंजीयन किया जाएगा। समाज के लोगो में इस विवाह सम्मेलन को लेकर उत्सुकता है।

पूर्व महिला जिलाध्यक्ष निशा कँवर गौड़ ने बताया कि समाजबंधु सहित मातृशक्ति ने भी अपने लड़के-लड़कियों का  पंजीयन करवाया। जिसके तहत आज 21 युवक-युवतियों का पंजीयन किया गया। उन्होंने ये भी बताया कि जो भी समाजबंधु अपने विवाह युवक-युवतियों पंजीयन करवाना चाहते है वे  94610-84200, 92525-42325, 96802-29207, 98285-33999, 76898-97656 इन मोबाईल नंबर पर सम्पर्क कर सकते है।इस दौरान संस्थान महामंत्री लक्ष्मण सिंह पँवार, कोषाध्यक्ष बाबू सिंह राणावत, पीरू सिंह गौड़, शंकर सिंह राठौड़, गजेंद्र सिंह देवगढ़, जगपाल सिंह पँवार छोटू सिंह ने पंजीयन प्रक्रिया में अपना योगदान दिया।



Post Top Ad



Pages