Ad







Breaking

BREAKING NEWS Breaking News Ajmer Breaking News: ।

Post Top Ad



मैरिज ब्यूरो


السبت، 17 ديسمبر 2016

रावणा राजपूत समाज में भारी आक्रोश

सरकार द्वारा उचित प्रतिनिधित्त्व नही दिए जाने से समाज नाराज

रावणा राजपूत समाज में भारी आक्रोश
मदनगज किशनगढ़ (रावणा की आवाज़ न्यूज़) सत्ता और संगठन में रावणा राजपूत समाज को दरकिनार इसको लेकर रावणा राजपूत समाज में निराशा और आक्रोश व्याप्त है अजमेर जिला रावणा राजपूत समाज के अध्य्क्ष शंकरसिंह राठौड़ ने कहा कि सरकार ने आयोगों और पार्टी के प्रदेश संगठन में कही भी सरकार ने रावणा राजपूत समाज को राजनैतिक प्रतिनिधित्त्व नही दिया ।समाज पंचायत चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक सदैव एकमत होकर पार्टी का साथ दिया ।लेकिन पार्टी ने समाज को केवल वोट बैंक समझ कर उपयोग लिया । जिलाध्यक्ष शंकरसिंह राठौड़ ने मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष को तत्काल रावणा राजपूत को सरकार के आयोगों में जनसंख्या के अनुपात में राजनैतिक प्रतिनिधित्व दिये जाने की मांग की तथा प्रदेश संगठन में उपयुक्त पदों पर समाज के पार्टी प्रतिनिधियों को नियुक्त किया जाये ।रावणा राजपूत समाज की उपेक्षा किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नही किया जायेगा । समाज का जनआक्रोश जिले में ही नही पुरे राजस्थान में व्याप्त है  ।

Post Top Ad



Pages