Ad







Breaking

BREAKING NEWS Breaking News Ajmer Breaking News: ।

Post Top Ad



मैरिज ब्यूरो


الجمعة، 25 ديسمبر 2020

किशनगढ न्यू रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एन. एच. 8 पर सडक मार्ग पर सर्विस रोड एवं ओवर ब्रिज का हो निर्माणः सांसद भागीरथ चौधरी

किशनगढ़ ।सांसद चौधरी ने आयेदिन हो रही दुर्घटनाओं के कारण आमजन एवं स्थानीय कॉलोनी वासियों को हो रही परेशानीयों को मध्येनजर रख कर उनकी मांग पर क्षेत्रीय अधिकारी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधीकरण जयपुर एवं अजमेर को लिखा पत्र गत दिनों हो रही दुर्घटनाओ के हादसों पर संज्ञान लेकर अधिकारीयों को 07 दिवस मे आवश्यक प्रस्ताव एवं तकमीना तैयार करने के दिये निर्देश ।अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी को किशनगढ़ एन.एच 8 पर न्यू रेल्वे स्टेशन एवं हवाई अड्डे के सामने स्थापित आवागमन हेतु निर्मित क्रोस कट पर हो रही दुर्घटनाओं के कारण स्थानीय कॉलोनीवासियों,व्यापारियों, राहगिरों, किसानों एवं आमजन में हो रहे इन हादसों को लेकर दहशत एवं आक्रोशीत दाधीच कॉलोनी बाशिन्दों ने सांसद आवास पर ज्ञापन प्रस्तुत कर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधीकरण से उक्त स्थान पर समुचित आवागमन हेतु अन्डरपास/ऑवरब्रिज/सर्किल जो भी हो, का शीघ्र निर्माण कराने की पुरजोर मांग रखी। सांसद ने उक्त विषय को गम्भीरतापूर्वक संज्ञान में लेते हुए प्रतिनिधि मण्डल के समक्ष राष्ट्रीय राजमार्ग के अजमेर एवं जयपुर अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर निर्देषित करते हुए उन्हें पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि किशनगढ शहरी क्षेत्र में स्थित न्यू रेलवे स्टेशन एवं हवाई अड्डा के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 8 पर निर्मित आवागमन क्रोस कट पर आये दिन गम्भीर दुर्घटनाये हो रही है । गत दो माह में 7-8 बार दुर्घटनाये हो जाने से एक माह पूर्व उक्त क्रोस कट को प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर बेरिकेटिग (सिमेन्ट के ) लगा देने से आस पास स्थित किसानों, राहगीरों, कॉलोनीवासियों एवं आमजन को अनेक परेशानियों का सामना करना पड रहा है। साथ ही उक्त मार्ग पर सर्विस रोड नहीं होने के कारण हाईवे पर निरन्तर भारी वाहन खडे रहने से भी आये दिन दुघर्टनाये होेती रहती है। उक्त स्थान पर हाईवे के समीप एक छोर पर गांधीनगर थाना, आरटीओ ऑफिस, हवाई अड्डा एवं दूसरे छोर पर न्यू रेलवे स्टेशन का मुख्यमार्ग, पेट्रोल पम्प स्थित है। जिस कारण हाईवे को आर पार करना सामान्यत होता रहता है।इस संबंध में आये दिन स्थानीय निवासियों द्वारा प्रशासन एवं जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन देकर उक्त स्थान पर अन्डरपास ओवरब्रिज बनाने अथवा एक सर्किल स्थापित कराने की मांग की  है।

Post Top Ad



Pages