युवक-युवती परिचय सम्मेलन आगामी 7 फरवरी को होगा आयोजित।
रावणा की आवाज़ भीलवाड़ा ।सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर शनिवार को बैठक सर्व रावणा राजपूत सेवा संस्थान जिलाध्यक्ष भँवर सिंह भाटी की अध्यक्षता में हाइफा हीरो भवन एवं छात्रावास, जोधड़ास पर बैठक आयोजित की गई। अध्यक्ष भाटी ने बताया कि संस्थान द्वारा भीलवाड़ा में रावणा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 15 मई 2021 आखातीज पर आयोजित किया जाएगा। जिसमे समाज के विवाह योग्य जोड़ो का विवाह विधि विधान से करवाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई। जो भी समाज बंधु अपने विवाह योग्य लड़के-लड़कियों का विवाह सम्मेलन में करवाना चाहते है उनके लिए हर रविवार को जोधड़ास स्थित समाज के हाइफा हीरो भवन एवं छात्रावास पर सुबह 11 बजे से 2 बजे के बीच उपस्थित होकर पंजीयन करवा सकते है। उपस्थित समाजबंधुओं ने विवाह सम्मेलन के बारे मे अपने अपने विचार व्यक्त किये। सभी ने विवाह सम्मेलन को सफल बनाने के लिए तन मन धन से सहोयग देने का आश्वासन दिया। साथ ही बैठक में विवाह सम्मेलन से पूर्व युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित करवाने का भी प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से पारित कर आगामी 7 फरवरी 2021 को युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित करने पर सहमति हुई। संस्थान जिलाध्यक्ष भँवर सिंह भाटी ने उपस्थित समाज बन्धुओ के समक्ष 7 फरवरी 2021 को युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की। पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सिंह खैराबाद ने कहा कि विवाह सम्मेलन में धन की कमी नही आने दी जाएगी। समाज के सभी संगठनों को साथ लेकर विवाह सम्मेलन को सफल बनाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। पूर्व महिला जिलाध्यक्ष निशा कँवर गौड़ ने बताया कि समाजबन्धुओ को अधिक से अधिक उपस्थित होकर सामूहिक विवाह सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया व तन मन धन से सहयोग देने की अपील की। इस दौरान कोषाध्यक्ष बाबू सिंह राणावत, महामंत्री लक्षमण सिंह पँवार, सुरेश सिंह सिसोदिया, पीरू सिंह गौड़, लक्ष्मण सिंह, सोहन सिंह सोलंकी, शंकर सिंह राठौड़, जितेंद्र सिंह कानावत, सुरेश सिंह बिलिया, सत्यनारायण सिंह राणावत, गोपाल सिंह बोराणा, मनु कँवर भाटी, गोपाल सिंह राठौड़, महेंद्र सिंह बोराणा, छोटू सिंह राजावत, खुमान सिंह चौहान, उदय सिंह जोधड़ास व संस्थान की कार्यकारिणी व समाजबंधु उपस्थित थे।#Rawanarajputsamajbhilwara
#Ravnarajputsamajrajasthan
#samhuhikvivahsammelna
#yuvakyuvatiprichaysammelan















