भीलवाड़ा _ रावणा राजपूत समाज के जोधड़ास स्थित हाइफा हीरो भवन एवं छात्रावास पर सर्व रावणा राजपूत सेवा संस्थान जिलाध्यक्ष भँवर सिंह भाटी ने झंडारोहण कर 72 वां गणतंत्र दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष भाटी ने बताया कि झंडारोहण कर देश के शहीद हुए वीर सैनिको को श्रधांजलि अर्पित की। इसके पश्चात द ग्रेट वारियर ऑफ मारवाड़ सेना के सर्वोच्च सम्मान मिलिट्री क्रॉस व विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित मेजर दलपत सिंह शेखावत की 129 वीं जयंती मनाई। हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत की 129 वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनकी प्रतिमा पर समाजबंधुओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रधांजलि दी। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन समाज के वीर योद्धा मेजर दलपत सिंह शेखावत का जन्म हुआ था। उन्होंने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान भारतीय सेना का नेतृत्व करते हुए तुर्की और जर्मनी के सवा लाख सेनिको को इजरायल के हाइफा शहर को आजाद करवाया था। इजरायल हर वर्ष उनकी याद में 23 सितम्बर को हाइफा डे मनाता है। भारत मे भी दिल्ली में त्रिमूर्ति चौक पर मेजर दलपत सिंह शेखावत की प्रतिमा है जहां भारतीय सेना द्वारा हर वर्ष 23 सितंबर को श्रधांजलि अर्पित की जाती है। पूरा देश ऐसे महान वीर योद्धा को याद करता है। भारत सरकार द्वारा पाठ्य पुस्तकों में मेजर दलपत सिंह शेखावत की यशोगाथा प्रकाशित करवाकर विद्यार्थियों को उनके पराक्रम ओर वीरता के बारे में बताती है। रावणा राजपूत समाज द्वारा भी हर वर्ष 23 सितम्बर को मेजर दलपत सिंह शेखावत के बलिदान दिवस के रूप में व 26 जनवरी को उनकी जयंती मनाकर याद किया जाता है। उनकी वीरता व साहस के बारे में समाजबंधुओं को बताया जाता है। इस दौरान संस्थान के संस्थापक रतन सिंह राणावत, महामंत्री सुरेश सिंह सिसोदिया, कोषाध्यक्ष बाबू सिंह राणावत, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सिंह खैराबाद, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष निशा कँवर गौड़, पीरू सिंह गौड़, जितेंद्र सिंह कानावत, शंकर सिंह राठौड़, सोहन सिंह सोलंकी ,कमल सिंह राजावत, देवेंद्र सिंह गहलोत, सुरेश सिंह सिसोदिया व समाजबंधु उपस्थित थे।
Thursday, February 4, 2021
Home
Unlabelled
हाइफा हीरो भवन पर गणतंत्र दिवस व हाइफा हीरो जयंती मनाई।
हाइफा हीरो भवन पर गणतंत्र दिवस व हाइफा हीरो जयंती मनाई।
Share This
About bherusingh chauhan kishangarh ajmer















