समाजहित में तन-मन-धन से सहयोग करे-सोडाला । श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान जयपुर की प्रथम वर्चुअल बैठक रविवार को सम्पन्न हुई।
रावणा की आवाज़ जयपुर । श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान जयपुर की प्रथम प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन रविवार को प्रदेशाध्यक्ष रणजीतसिंह सोडाला की अध्यक्षता में किया गया। प्रदेश महामंत्री दुर्गा सिंह चौहान ने बताया कि बैठक में वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए पांच बिंदुओं पर चर्चा हुई। चर्चा में प्रदेश भर से जुड़े लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। बैठक के एजेंडे के अनुसार चर्चा हुई एवं आगामी बैठक अगले रविवार को आयोजित करने का फैसला किया गया। श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान संगठन के प्रदेश संगठन के सभी मुख्य लोगों की अपने अपने दायित्वों के निर्वहन के प्रति सक्रियता बाबत चर्चा करना, प्रदेश और जिला संगठन के मध्य आपसी निरन्तर संवाद कायम करना,विगत लंबे समय से निरन्तर संगठन को कमजोर करने के प्रयास हो रहे है उससे सावधान रहते हुए जिन कारणों से संगठन कमजोर हो रहा है उस पर विस्तार से चर्चा करके उसमे आवश्यक सुधार करना।सोशल मीडिया टीम को मजबूत और सक्रिय करना एवं प्रदेश और विभिन्न जिलों के चुनाव के बारे मे आवश्यक चर्चा करके आगे निर्णय लेने पर विचार विमर्श किया। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष रणजीतसिंह सोडाला, पूर्व कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष भंवरसिंह सोलंकी, श्यामसिंह राठौड़, युवा प्रदेशाध्यक्ष पहाड़सिंह कुंडल, राष्ट्रीय संयोजक विक्रम सिंह भाटी, बाड़मेर जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह चौहान, महिला प्रदेशाध्यक्ष नीलू कंवर भाटी, पूर्व चैयरमेन रणजीतसिंह पंवार गेदीया,प्रदेश संगठन मंत्री भाखरसिंह सोनड़ी, प्रदेश सह संगठन मंत्री तगसिंह सिणेर, मोहनसिंह हाथोज, मदनसिंह राठौड़,रणवीरसिंह बिरलोका,सीकर अध्यक्ष विजेंद्र सिंह रावणा, अजमेर युवा जिलाध्यक्ष सोहनसिंह चौहान, सिवाना अध्यक्ष वेलसिंह चौहान,धर्मेंद्रसिंह मवड़ी, भंवरसिंह जेतमाल, मानसिंह करेड़ा, मंगेश सिंह कच्छवाह, विक्रम सिंह राठौड़ आदि उपस्थित रहे।















