भीलवाड़ा । रावणा राजपूत समाज का सामुहिक विवाह सम्मेलन 15 मई 2021 को भीलवाड़ा में आयोजित किया जाएगा। सर्व रावणा राजपूत सेवा संस्थान जिलाध्यक्ष भँवर सिंह भाटी ने सभी समाजबंधुओं को होली की शुभकामनायें देते हुए बताया कि हाइफा हीरो भवन एवं छात्रावास पर विवाह सम्मेलन के लिए जोड़ो का पंजीयन किया जा रहा है जिसके तहत अब तक 38 जोड़ो का पंजीयन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि समाजबंधु अपने विवाह योग्य लड़के-लड़कियों का सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह करवाकर अनावश्यक फिजूलखर्ची से बच सकते है। समाज के भामाशाह भी आगे आकर सामूहिक विवाह सम्मेलन में सहयोग कर रहे है ताकि सामूहिक विवाह सम्मेलन को सफल बनाया जा सके। इस दौरान संस्थान संस्थापक अध्यक्ष रतन सिंह राणावत महिला जिलाध्यक्ष निशा कँवर गौड़ महामंत्री लक्ष्मण सिंह पँवार कोषाध्यक्ष बाबू सिंह राणावत एडवोकेट पीरू सिंह गौड़ सुनीता कँवर ललिता कँवर राजेन्द्र सिंह शेखावत श्याम सिंह खैराबाद सोहन सिंह सोलंकी सुरेश सिंह सिसोदिया कमल सिंह बिरधोल अमर सिंह टाक उदय सिंह जोधड़ास प्रकाश सिंह राठौड़ जितेंद्र सिंह कानावत अर्जुन सिंह मदन लाल गोपाल सिंह दशरथ सिंह सहित समाजबंधु व मातृशक्ति मौजूद थी















