Ad







Breaking

BREAKING NEWS Breaking News Ajmer Breaking News: ।

Post Top Ad



मैरिज ब्यूरो


الأربعاء، 15 أبريل 2026

अंबेडकर जयंती पर मांडल में विशाल रक्तदान शिविर, युवाओं ने दिखाई सेवा भावना


रावणा की आवाज़ न्यूज़ भीलवाड़ा / भैरुसिंह -अंबेडकर जयंती के अवसर पर भीलवाड़ा जिले के मांडल कस्बे में विजय इंडिया वेलफेयर सोसाइटी द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य में क्षेत्र के युवाओं और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जरूरतमंदों के लिए रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए समाज में समानता, शिक्षा और सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला।शिविर में श्री राष्ट्रीय चामुण्डा सेना, भीलवाड़ा के कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने न केवल रक्तदान किया बल्कि आयोजन की व्यवस्थाओं में भी सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस अवसर पर कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बाल किशन सिंह चौहान, संगठन प्रमुख भेरू सिंह राजावत, भीलवाड़ा तहसील अध्यक्ष किशन सिंह आकोला सहित रानू सिंह, अमर सिंह, प्रधान सिंह, दीपक सिंह, प्रहलाद सिंह, बहादुर सिंह, राज सिंह, अशोक सिंह, सत्तू सिंह हरणी, रामपाल सिंह बल्दरका एवं कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।आयोजकों ने बताया कि रक्तदान जीवनदान के समान है और इस तरह के शिविरों से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो पाता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करें और समाज सेवा के कार्यों में भाग लें।

Post Top Ad



Pages