रावणा राजपूत महासभा संस्थान की आम मीटिंग आयोजित
रावणा की आवाज किशनगढ न्यूज़ । रावणा राजपूत महासभा संस्थान किशनगढ़ की आम मीटिंग रविवार को समाज भवन में रखी गई । मीटिंग में अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान व नवयुवक मंडल अध्यक्ष शैतान सिंह गोड़ का दो वर्ष का कार्यकाल पूर्व होने पर समाज बंधुओं ने मीटिंग में फैसला लेते हुवे ओर कोरोना महामारी को देखते हुवे अध्यक्ष पद के चुनाव बड़े स्तर पर नही करवाने ओर मौजूदा हालात को देखते हुवे सभी समाज बंधुओं ने
सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुवे हनुमान सिंह पंवार को संस्थान का तहसील अध्यक्ष और नवयुवक मंडल के अध्य्क्ष पद पर गणपत सिंह नरुका को सर्वसम्मति से नियुक्त किया । सभी समाज बंधुओं ने नवनियुक्त हनुमान सिंह पवार अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया इसके साथ ही नवयुवक मंडल अध्यक्ष गणपत सिंह नरूका का भी स्वागत किया गया । इस मौके पर पूर्व तहसील अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान व नवयुवक मंडल अध्यक्ष शैतान सिंह गौड़ को माला पहनाकर विदाई दी गई इस साथ ही नवनियुक्त अध्यक्ष हनुमान सिंह पंवार ने कहा कि आप समाज बंधुओं ने मेरे पर जो विश्वास जताया है ओर समाज के प्रति हमेशा तैयार रहुगा । अध्यक्ष पंवार ने कहा कि मौजूदा समय मे सरकार द्वारा मृत्यु भोज पर पाबंदी लगा दी गई है और उसे सख्ती से किया लागू जा रहा है
हम समाज बंधुओं को भी सरकार के इस सराहनीय कदम में साथ देते हुए मृत्यु भोज पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगानी है और सरकार का पूरा सहयोग और समाज का पूरा सहयोग करना है । साथ ही कोरोना महामारी में सरकार की जारी एडवाइजरी की पालना करते हुए अपना व अपने परिवार का ख्याल रखें ।

















