उपखंड अधिकारी को राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन, थाना जसवंतगढ़ में लगे मुकदमे को वापस लेने की मांग
रावणा की आवाज़ बालोतरा- आनंदपाल सिंह एनकाउंटर की सीबीआई जांच में राजपूत व रावणा राजपूत समाज के नेताओ को झूठे केस में फसाने के विरोध में राजपूत व रावणा राजपूत समाज द्वारा धोखा दिवस मनाया गया। रावणा राजपूत समाज जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह चौहान ने बताया पूर्ववती भाजपा सरकार व राजपूत व रावणा राजपूत समाज के मध्य आनंदपाल प्रकरण में 18 जुलाई 2017 को शासन सचिवालय में हुए समझौता पत्र की प्रतियां जलाकर,मास्क या पट्टी लगाकर, वाट्सएप्प , ट्विटर व फेसबुक पर काली डी.पी रखकर अपना विरोध जताया साथ उपखंड अधिकारी बालोतरा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौप , राजपूत व रावणा राजपूत समाज व अन्य समाज के 24 सामाजिक नेताओ को झूठे मुकदमे में फंसा चार्जशीट देने संबंधित मुकदमा एफआईआर संख्या 115/17 थाना जसवंतगढ़ को वापस लेने की मांग की । इस अवसर पर मनोहर सिंह गुगड़ी,शंभु सिंह पिण्डारण, जितेंद्र सिंह चिड़िया, हुकम सिंह बागावास,राण सिंह जसोल,नरपत सिंह गिड़ा,लूण सिंह बागावास,गणपत सिंह सांभरा, वीर सिंह खट्टू,जबर सिंह पचपदरा,महेंद्र सिंह बागावास,जीवन सिंह, उम्मेद सिंह जसोल एवं करणी सेना, आनंदपाल युवा फोर्स जैसे सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।















