Ad







Breaking

BREAKING NEWS Breaking News Ajmer Breaking News: ।

Post Top Ad



मैरिज ब्यूरो


السبت، 9 يناير 2021

नगर पालिका चुनाव के मंडावा भाजपा प्रभारी रणजीत सिंह सोडाला का सीकर आगमन पर हुआ स्वागत

रावणा राजपूत समाज व भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत


रावणा की आवाज़ न्यूज़ सीकर।रिपोर्ट गिरधारी सिंह भाटी 

 आगामी 28 जनवरी को होने वाले नगर पालिका चुनाव में झुंझुनू के मंडावा नगरपालिका चुनाव में भाजपा प्रदेश नेतृत्व की ओर से लगाए गए प्रभारी रणजीत सिंह सोडाला का सीकर आगमन पर  भेरुजी मोड़ रींगस ,पलसाना बायपास पर झुंझुनू बायपास स्थित दासा की ढाणी रेलवे फाटक के पास पार्क लेन होटल पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं व रावणा राजपूत समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। रणजीत सिंह सोडाला भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर आसीन हैं। सोडाला ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि मुझे मंडावा नगरपालिका का चुनाव प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया व प्रदेश नेतृत्व का आभार मानता हूं और आगामी चुनाव में मंडावा नगर पालिका में पिछली बार से अधिक संख्या में उम्मीदवार जीता कर वापिस भाजपा का बोर्ड बनाते हुए प्रदेशाध्यक्ष व भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा। उन्होंने कहा मंडावा नगरपालिका चुनाव में सभी समुदायों को साथ लेकर व पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग और सामंजस्य से भाजपा का बोर्ड बनाया जाएगा। उन्होंने कहा मंडावा नगर पालिका चुनाव में समाज और धर्म से पहले राष्ट्र सर्वप्रथम की भावना से काम किया जाएगा। सोडाला ने रावणा राजपूत समाज को राजनीतिक प्रतिनिधित्व के सवाल पर कहा कि रावणा राजपूत समाज का आज तक किसी दूसरे समाज ने फायदा उठाया है लेकिन अब रावणा राजपूत समाज अपने दम पर आगे बढ़ रहा है युवाओं में समाज के प्रति काफी जागृति आई है। रावणा राजपूत समाज की जागृति का उदाहरण यह है कि 72 साल में पहली बार रावणा राजपूत समाज के दो विधायक विधानसभा में पहुंचे हैं।


आज रावणा राजपूत समाज राजनीतिक प्रशासनिक व सामाजिक स्तर पर काफी मजबूत हो चुका है और इसी का कारण है कि समाज के लोग उच्च पदों पर आसीन है। रावणा राजपूत समाज के युवा मेजर दलपत सिंह को आइकॉन मानते हुए दिनों दिन प्रगति के पथ पर बढ़ते जा रहे हैं और अपनी प्रतिभा का लोहा प्रदेश व देश में मनवा रहे हैं। इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह शेखावत, मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी, भाजपा पार्षद गोपाल सिंह बडगूजर, जगदेव सिंह पंवार, सत्यनारायण चौधरी, गुलाब दया, नरेश सेन, परमेश्वर कुमावत, मदन सिंह पंवार, रविंद्र सिंह चौहान, पृथ्वी सिंह, योगेंद्र सिंह, अनिल मारोठिया, अशोक सिंह सोलंकी, बजरंग सिंह, देवेंद्र सिंह,  दशरथ सिंह ,गोविन्द सिंह चौहान , कान सिंह लढाना ,Dr. छीतर सिंह पलसाना,किशन सिंह चौहान ,  भवानी सिंह ,रघुवीर सिंह जी खंडेला तहसील अध्यक्ष ,रामावतार सिंह ,रतन सिंह नरेंद्र सिंह ऐचरा ,मनोज कुमावत रींगस  आदि मौजूद ।

Post Top Ad



Pages