Ad







Breaking

BREAKING NEWS Breaking News Ajmer Breaking News: ।

Post Top Ad



मैरिज ब्यूरो


الخميس، 4 فبراير 2021

सामूहिक विवाह सम्मेलन का पोस्टर एवं स्टिकर का हुआ विमोचन।


 भीलवाड़ा _सर्व रावणा राजपूत सेवा संस्थान जिलाध्यक्ष भँवर सिंह भाटी व संस्थापक अध्यक्ष रतन सिंह राणावत के नेतृत्व में रावणा राजपूत समाज के 15 मई 2021 को आयोजित होने वाले सामूहिक  विवाह सम्मेलन के पोस्टर एवं स्टिकर का विमोचन किया जिलाध्यक्ष भाटी ने बताया कि अगले रविवार 7 फरवरी को विवाह योग्य युवक-युवतियों के प्रदेश स्तरीय परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसके तहत दिसंबर से हर रविवार को युवक-युवतियों के पंजीयन किया जा रहा है। उन्होंने ये भी बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिये संस्थान के पदाधिकारियों व समाजबंधुओ को जिम्मेदारियाँ सौप दी गई है संस्थापक अध्यक्ष रतन सिंह राणावत ने बताया कि संस्थान द्वारा हर वर्ष समाजहित में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहे है। युवक-युवती परिचय सम्मेलन व सामुहिक विवाह सम्मेलन संस्थान द्वारा आयोजित करवाया जा रहा है। समाज के भामाशाह बढ़-चढ़कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना योगदान कर रहे है।पूर्व जिलाध्यक्ष निशा कँवर गौड़ ने बताया कि आज 55 युवक-युवतियों के पंजीयन हुआ। अब तक 190 युवक-युवतियो का पंजीयन हुआ व सामूहिक विवाह सम्मेलन के लियेअब तक 29 जोड़ो का पंजीयन हो चुका है।इस दौरान कोषाध्यक्ष बाबू सिंह राणावत, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सिंह खैराबाद, पूर्व महिला संगठन मंत्री कांता कँवर कारोई, मंजू कँवर, ललिता पंवार, मंजू कँवर राणावत, शंकर सिंह राठौड़, पीरू सिंह गौड़, दुर्गा सिंह गहलोत, छोटू सिंह राजावत , लादू सिंह भाटी, सुरेश सिंह, व समाज बंधुओं ने पंजीयन में योगदान दिया।



Post Top Ad



Pages